साओ पाउलो में स्थित, टीएजी-ऑर्ग का कार्यालय कई प्रकार की प्रमुख सेवाएं प्रदान करेगा
22-जनवरी-2019
अबू-ग़ज़ालेह ने साओ पाउलो में नया कार्यालय खोलने की घोषणा की, जोर्डन में ब्राजीलियाई राजदूत का स्वागत किया
अम्मान - महामहिम डॉ तलाल अबू-ग़ज़ालेह ने अपने कार्यालय में जॉर्डन के ब्राजीलियाई राजदूत महामहिम श्री फ्रैंसिस्को लूज का स्वागत किया और साओ पाउलो में एक नया कार्यालय खोलने के माध्यम से दक्षिण अमेरिकी देश में तलाल अबू-ग़ज़ालेह संगठन का विस्तार करने की रणनीति के बारे में चर्चा की, जो दुनिया भर में फैली 110 से अधिक कार्यालयों में एक नया जुड़ाव होगा।
डॉ अबू-ग़ज़ालेह ने कहा कि ब्राजील के जीवंत वित्तीय केंद्र साओ पाउलो में जल्द ही नए कार्यालय का संचालन शुरू होगा, जो दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले शहरों में से एक है।
डॉ अबू-ग़ज़ालेह ने कहा “हमें ब्राजील में एक मजबूत उपस्थिति प्राप्त करके बेहद ख़ुशी हुई है और हम स्थानीय ग्राहकों के लिए कई प्रकार की सेवाएं पेश करते हैं, जैसे कि अबू-ग़ज़ालेह बौद्धिक संपदा (एजीआईपी) द्वारा प्रस्तुत हमारी बौद्धिक संपदा सेवाओं से लेकर हमारे परामर्श और अन्य प्रमुख सेवाएं। नए कार्यालय के सभी दस्तावेजों को अंतिम रूप दिया जा रहा है और अब हम कार्यालय के लिए स्थान का चयन कर रहे हैं”।
उन्होंने कहा, "हमें आशा है कि हम ब्राजील में बहुत विकास करेंगे क्योंकि हम अपनी अन्य वैश्विक सेवाओं पर भी ध्यान केंद्रित करेंगे, जिसमें भाषाएँ सिखाना, कंप्यूटर साक्षरता, अनुवाद, इलेक्ट्रॉनिक संग्रह और परामर्श सेवाएं शामिल हैं, जो स्थानीय साझेदारों के सहयोग से प्रदान की जाएंगी।"
साओ पाउलो में टीएजी-ऑर्ग का कार्यालय श्री इस्साम सल्दान्हा द्वारा प्रबंधित किया जाएगा, जो ब्राज़ीलियाई नागरिक हैं, और डॉ अबू-ग़ज़ालेह के पोते भी हैं और वे उरुग्वे और पराग्वे में सभी सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए नए मार्ग भी खोलेंगे।
महामहिम ब्राजीलियाई राजदूत ने डॉ अबू-ग़ज़ालेह को यह बड़ा कदम उठाने पर बधाई देते हुए कहा: "ब्राज़ील आपका और आपकी सेवाओं का स्वागत करता है। वर्ष 2019 ब्राज़ील और जॉर्डन के बीच संबंधों की 60 वीं वर्षगांठ को चिह्नित करेगा और यह व्यवसाय, कला और संस्कृति के क्षेत्र में उत्सव का वर्ष भी होगा।”
बैठक के अंत में, डॉ अबू-ग़ज़ालेह ने जॉर्डन-ब्राज़ीलियाई संबंधों में राजदूत के योगदान के लिए महामहिम राजदूत को प्रशंसा पत्र (शील्ड ऑफ एप्रीसिएशन) प्रदान किया।