Add general_offices group to this languageAbu-Ghazaleh Intellectual Property | अबू-ग़ज़ालेह ने सिडनी कार्यालय के साथ वैश्विक विस्तार किया, जॉर्डन में ऑस्ट्रेलियाई राजदूत का स्वागत किया

अबू-ग़ज़ालेह ने सिडनी कार्यालय के साथ वैश्विक विस्तार किया, जॉर्डन में ऑस्ट्रेलियाई राजदूत का स्वागत किया

22-जनवरी-2019

अम्मान – महामहिम डॉ तलाल अबू-ग़ज़ालेह ने ऑस्ट्रेलिया और ओशिआनिया के सबसे अधिक आबादी वाले शहर सिडनी में एक नया कार्यालय खोलने की घोषणा की, जो दुनिया भर में 110 से अधिक कार्यालयों द्वारा प्रतिनिधित्व तलाल अबू-ग़ज़ालेह संगठन (टीएजी-ऑर्ग) की वैश्विक विस्तार रणनीति को अधिक मजबूत बनाएगा।
ये कार्यालय, व्यवसाय जिले के मध्य में ओ' कॉनेल स्ट्रीट पर स्थित है, तथा सिडनी की सबसे सफल कंपनियों और सिडनी के कुछ बेहतरीन प्रीमियम ग्रेड भवनों से घिरा हुआ है और सिडनी की केंद्रीय व्यापार जिले के फोकल पॉइंट के रूप में उभर कर सामने आ रहा है तथा ये शिक्षा और व्यावसायिक सेवाओं, संस्कृति, भाषा सीखने, सूचना प्रौद्योगिकी, बौद्धिक संपदा और व्यावसायिक प्रशिक्षण समेत कई सेवाएं प्रदान करेगा।
डॉ अबू-ग़ज़ालेह ने कहा: "हमारी विस्तार रणनीति हमें दुनिया भर में हर प्रमुख शहर में एक मजबूत उपस्थिति के लिए निर्देशित करती है और हमें गर्व है कि हमारा सिडनी कार्यालय स्थानीय ग्राहकों को हमारी अनूठी सेवाएं प्रदान करने में एक बड़ी भूमिका निभाएगा और न्यूजीलैंड को भी कवर करेगा।"
उन्होंने ये भी कहा, “हमने 25 साल पहले चीन में अपना पहला कार्यालय स्थापित किया था और अब चीन के विभिन्न शहरों में हमारे छह कार्यालय हैं। जिस तरह हम टीएजी कन्फ्यूशियस - निजी क्षेत्र और चीन सरकार के बीच एकमात्र साझेदारी के माध्यम से जॉर्डन में चीनी भाषा सिखाते हैं - हम चीन में अरबी भाषा भी सिखाते हैं। ऑस्ट्रेलियाई बाजार हमारी सेवाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और हम उत्कृष्ट विकास की उम्मीद करते हैं, जो और अधिक विस्तार करने में हमारी सहायता करेगा”।

डॉ अबू-ग़ज़ालेह ने अपने कार्यालय में जॉर्डन के ऑस्ट्रेलियाई राजदूत महामहिम माइल्स आर्मिटेज का स्वागत किया और उनके साथ अगले चरण पर चर्चा की; राजदूत ने इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि ये "अगला कदम" है और "सही समय" पर उठाया गया कदम है और कहा कि: "डॉ अबू-ग़ज़ालेह की दृष्टि हमेशा सकारात्मक रही है और सिडनी में उनका नवीनतम कार्यालय नए अवसरों और व्यापार उपक्रमों के लिए नए मार्ग खोलेगा।"
यह उल्लेखनीय है कि तलाल अबू-ग़ज़ालेह संगठन (टीएजी-ऑर्ग) विश्व में व्यावसयिक सेवा कंपनियों का सबसे बड़ा समूह है जो लेखा, बाह्य लेखा परीक्षा, आंतरिक लेखा परीक्षा, कॉर्पोरेट प्रशासन, कराधान, शैक्षिक परामर्श, आर्थिक और रणनीतिक अध्ययन, प्रबंधन सलाहकार सेवाएं, व्यावसायिक और तकनीकी प्रशिक्षण, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण परियोजना प्रबंधन, रियल एस्टेट, प्रबंधन, निवेशक और व्यवसाय सलाहकार सेवाएं, मानव संसाधन और भर्ती सेवाएं, ई-सरकार, ई-कॉमर्स, ई-शिक्षा, आईटी और सुरक्षा लेखा परीक्षा, वेब डिज़ाइन, व्यावसयिक व्याख्या और अनुवाद, वेबसाइट अरेबिज़ेशन, डोमेन नेम रजिस्ट्रेशन, आईसीटी रणनीतिक नियोजन, ईआरपी सलाह सेवाएं, आईटी और इंटरनेट कौशल प्रशिक्षण और परीक्षाएं, बौद्धिक संपदा अधिकार संरक्षण और प्रबंधन, कानूनी सेवाएं इत्यादि के क्षेत्र में सेवाएं प्रदान करता है।

निम्नलिखित पते पर टीएजी-ऑर्ग ऑस्ट्रेलिया कार्यालय पर पहुंचा जा सकता है:
पता: लेवल 19/1 ओ’ कॉनेल स्ट्रीट, सिडनी 
एनएसडब्लू 2000
टेलीफोन: +61(2) 82491841
मोबाइल: +61 (4) 69862389






सामान्य प्रशासन


key_po_box
Telephone:
Email :

हमारे मासिक बुलेटिन के लिए हिस्सेदार बनें

login