ईरान तथा डेनमार्क ने आईपी अधिकार सहयोग की पहल की
25-अक्तूबर-2018
तेहरान-ईरानी बौद्धिक सम्पदा केन्द्र तथा डेनिश पेटेन्ट एवं ट्रेडमार्क कार्यालय ने बौद्धिक सम्पदा अधिकार (आईपीआर) के क्षेत्र में एक त्रिवर्षीय सहयोग का शुभारम्भ किया।
ईरान-डेनमार्क सहयोग से ईरान तथा डेनमार्क के मध्य आईपी की सुरक्षा, ईरान में विदेशी निवेश को आकर्षण तथा साथ ही ईरान में विदेशी एवं ईरानी कम्पनियों हेतु वाणिज्यिक दशाओं को भी उन्नत बनाने में एक-दूसरे के सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे।
त्रिवर्षीय आईपी अनुबन्ध के उद्घाटन समारोह के दौरान टिप्पणी करते हुए डेनमार्क के राजदूत श्री डैनी अन्नान ने संतोष व्यक्त किया कि हाल के सप्ताहों के दौरान डेनमार्क-ईरान सम्बन्धों में अनेक सकारात्मक विकास हुए हैं। उन्होंने कहा, “आज हम ईरान तथा डेनमार्क के बीच सकारात्मक सहयोग के बीच सकारात्मक सहयोग में वृद्धि का उत्सव मना रहे हैं। आज दोनों पक्षों के मध्य आईपी के रणनीतिक सहयोग का आधिकारिक शुभारम्भ हुआ है जिससे ईरान की वाणिज्यिक अवसंरचना के उन्नयन में योगदान होगा। हमारी आशा तथा लक्ष्य वास्तव में दीर्घकालिक परिप्रेक्ष्य में निवेश आकर्षित करने हेतु ईरान में एक उन्नत ढाँचा खड़ा करना है और इस सम्बन्ध में पेटेन्ट तथा ट्रेडमार्क की सुरक्षा निरपेक्ष रूप से अनिवार्य है।”
अगले तीन वर्षों में डेनमार्क कार्यालय आईपी केन्द्र के स्टाफ, प्रवर्तन एजेन्सियों जैसे ईरानी पुलिस, सीमा शुल्क, न्यायाधीश तथा अभियोक्ता और परामर्शदाता तथा अभिकर्ताओं के साथ कार्य करना प्रारम्भ कर देगा जो ईरान में आईपी प्रणाली का प्रयोग कर रहे हैं।
इस सहयोग से उन सरकारी एजेन्सियों की मानवीय तथा प्रशासनिक क्षमता को मजबूती मिलेगी जिनका सम्बन्ध आईपी अधिकारों से है, इससे ईरान में आईपी कार्मिकों के मध्य घनिष्ठ संजाल तथा अन्तर्क्रिया सृजित होगी, वर्तमान सर्वोत्तम क्रियाकलापों एवं मानदण्डों के लिए आईपी कानून तथा दिशा-निर्देशों को समरूप करेगी तथा उपयोक्ताओं एवं उपभोक्ताओं में आईपी अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।