Add general_offices group to this languageAbu-Ghazaleh Intellectual Property | वाशिंगटन डी.सी. में एप्ला (एआईपीएलए) की वार्षिक बैठक में एजीआईपी की भागीदारी

वाशिंगटन डी.सी. में एप्ला (एआईपीएलए) की वार्षिक बैठक में एजीआईपी की भागीदारी

29-अक्तूबर-2018

वाशिंगटन डी.सी.-अबू गजालेह बौद्धिक सम्पदा (एजीआईपी) के उपाध्यक्ष विपणन तथा कार्यपालक निदेशक श्री नबील सलामे के प्रतिनिधित्व में वाशिंगटन डी.सी. में 25-27 अक्टूबर, 2018 को आयोजित मेरिकन बौद्धिक सम्पदा विधि संगठन (एआईपीएलए) में राष्ट्रीय कार्यपालक विकास निदेशक श्री मोतासेम अबू गजाला तथा एजीआईपी ओटावा कार्यालय के कार्यपालक निदेशक श्री अहमद अलजूबी ने भाग लिया।

इस बैठक में सम्पूर्ण विश्व के 1500 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया जिनके लिए विभिन्न समुदायों के मित्रों, सहकर्मियों तथा आईपी पेशेवरों से मिलने तथा एजीआईपी एवं टीएजी-आर्ग. में हुए आधुनिकतम विकास साझा करने का अवसर मिला।

इस सत्र तथा शैक्षिक पैनल के दौरान पेटेन्ट ट्रायल एवं अपील बोर्ड (पीटीएबी), पेटेन्ट पात्रता, स्पष्टता, सॉफ्टवेयर, लाइसेंसिंग तथा पेटेन्ट सम्बन्धी मुकदमेबाजी से सम्बन्धित विभिन्न विषयों पर विचार साझा किये गये। वस्तुओं के इन्टरनेट (आईओटी) तथा आईपी कानून पर कृत्रिम बौद्धिकता (एआई) एवं आईपी कार्यों पर अद्यतन अन्तर्राष्ट्रीय कानून तथा नियमों जैसी नवीनतम तकनीकी प्रगति के प्रभावों की भी परिचर्चा की गयी।

इस आयोजन के दौरान श्री नबील सलामे तथा श्री मोतासेम अबू-गजालेह की सह-अध्यक्षता में एप्ला के आईपी प्रैक्टिस अरेबियन कंट्रीज सबकमिटी ने अरब क्षेत्र में आईपी सुरक्षा तथा प्रवर्तन पर एक पैनल का गठन किया। इस पैनल का नियन्त्रण वाशिंगटन डी.सी. की सुश्री हाला मुराद द्वारा किया गया तथा तीन अतिरिक्त वक्ता थे :

ओटावा, कनाडा के श्री अहमद अल-जुबी, दुबई, यूएई के श्री अहमद सालेह तथा बेरुत, लेबनॉन के श्री नामिर सिओफी।

इसके अतिरिक्त श्री मोतासेम अबू-गजालेह ने एप्ला की परामर्श समिति द्वारा आयोजित एक पैनल में भी भाग लिया तथा अरब देशों में सांस्कृतिक संवेदनशीलता के विषय में भाषण दिया।







सामान्य प्रशासन


key_po_box
Telephone:
Email :

हमारे मासिक बुलेटिन के लिए हिस्सेदार बनें

login