Add general_offices group to this languageAbu-Ghazaleh Intellectual Property | बौद्धिक संपदा ब्लॉकचेन ...अभी तो भविष्य का आरंभ हुआ है

बौद्धिक संपदा ब्लॉकचेन ...अभी तो भविष्य का आरंभ हुआ है

31-जुलाई-2018

द्वारा: मोतासेम एच. अबु गजालेह 

परिचय
ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी, विशेषज्ञों एवं दूरदर्शियों द्वारा इसे हर एक चीज़ के भविष्य के तौर पर देखा जा रहा है। इसे असुरक्षित, पुरानी और प्राचीन हो चुकी तकनीक से जूझ रही इस दुनिया को देखने के तरीके को बदलने के लिए बनाया गया है और कई लोग पूरे "धैर्य" के साथ ब्लॉकचेन के नए इंटरनेट बनने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
इंटरनेट इन नई तकनीक को साझा पंजीयक (शेयर्ड रजिस्टर) के तौर पर परिभाषित करता है जो दो या दो से अधिक पक्षों के बीच होने वाले लेन–देन को कुशलता, सस्ते और सत्यापन योग्य रूप में दर्ज करता है। बहुत अधिक सराहना मिलने एवं हमारे समय के सबसे स्थिर तकनीक माने जाने के बावजूद भी इसका प्रयोग सबसे कम किया जा रहा है।

बिटकॉइन पर काम करने वाली तकनीक ब्लॉकचेन को इंस्टॉल किए जाने के बाद का लेजर कहा जा सकता है। यह हर एक उपकरण पर पाया जा सकता है और जब कभी भी लेजर में कोई बदलाव किया जाएगा, तो यह लेजर जिन भी उपकरणों में लगा होगा, उन सभी की जानकारी अपडेट हो जाएगी, दूसरे शब्दों में कहें तो, यह डिजिटल सूचना को भेजने की अनुमति देता है लेकिन उसकी प्रतिलिपि/ कॉपी करने की नहीं। 

ब्लॉकचेन को लगभग सभी क्षेत्रों में काम करने के लिए बनाया गया है और बौद्धिक संपदा (आईपी) भी उनमें से एक है। 

यह लगभग असंभव है या कह लें कि सिर्फ कल्पना करने योग्य है कि वर्ष 2030 तक, हर बार जब आईपी ओनर (मालिक) अपने देश में ट्रेडमार्क पंजीकृत कराना चाहेगा, तब वह अपने न्यायक्षेत्र के एजेंट को सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ ई–मेल द्वारा निर्देश भेजेगा, वह एजेंट स्थानीय ट्रेडमार्क कार्यालय में आवेदन करेगा, आधिकारिक शुल्कों का भुगतान करेगा और ओनर को रिपोर्ट भेजेगा। बीते कुछ वर्षों में हमने ब्लॉक चेन, आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई), इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) …आदि जैसी नई तकनीकों और एप्लीकेशंस की सुनामी देखी है, बावजूद इसके बिलों को भेजना और सभी विनिमय दरों के साथ बैंक हस्तांतरण के माध्यम से भुगतान करना और उनमें होने वाली परेशानियां, भविष्य के इस परिदृश्य को लगभग असंभव बना देंगीं।
बौद्धिक संपदा (इंटलैक्चुअल प्रॉपर्टी/ आईपी) 
ट्रेडमार्क, पेटेंट, डिजाइन, कॉपीराइट, इंटीग्रेटेड सर्किटों का डिजाइन, पौधों की प्रजातियां और भौगोलिक संकेत बौद्धिक संपदा कहे जाते हैं। ये सभी अमूर्त संपत्तियां हैं और विश्व के बड़े कारोबारियों के लिए यह सबसे मूल्यवान संपत्ति होते हैं। 
इन संपत्तियों को देश के "रजिस्ट्री" में दर्ज किया जाता है ताकि इन संपत्तियों के मालिकाना हक दिखाए जा सकें। वर्तमान में, यह रजिस्ट्री मालिकाना हक का एक मात्र सबूत है कि यह न्यायक्षेत्र(त्रों) आईपी ओनर्स को दी जा सकती है। 
संक्षेप में कहें तो, वर्तमान में आईपी अधिकारों को बताने और उसकी रक्षा करने का वर्तमान व्यावसायिक मॉडल इस प्रकार हैः (आईपी मालिक)– (आईपी एजेंट)– (आईपी स्थानीय कार्यालय)– (आईपी एजेंट)– (आईपी धारक), जो कार्यात्मक दिखाई दे सकता है और पिछले कुछ सौ वर्षों के दौरान अपेक्षाकृत प्रभावी था, लेकिन अंतर्निहित अक्षमताओं के कारण आने वाले 10-20 वर्षों में इसके समाप्त हो जाने की संभावना है। 
आईपी ब्लॉकचेन 
साधारण रूप में, ब्लॉकचेन एक साझा पीयर– टू– पीयर डिजिटल "रजिस्ट्री" है। यह सस्ता है, इसमें एक व्यक्ति को दूसरे व्यक्ति से बहुत कम बातचीत या बिल्कुल भी बातचीत नहीं करनी पड़ती, धोखाधड़ी की संभावना नहीं है, एकल उपयोगकर्ता (सिंगल यूजर) इसका मालिक नहीं होता या एकल उपयोगकर्ता (सिंगल यूजर) द्वारा प्रशासित नहीं होता और संपत्तियों एवं लेनदेनों को ट्रैक करने के लिए विकेंद्रीकृत (इंटरनेट के जैसा) है। 
 
इस "रजिस्ट्री" को किसी भी संपत्ति जैसे रियल स्टेट, कला, हीरे या तस्वीरों की सूची बनाने के लिए विकसित किया जा सकता है। आईपी के जैसे ही ये सभी भी संपत्तियां हैं।

इसी प्रकार, यदि को निगम, उदाहरण के लिए, देश के "ट्रांजैक्शन" में लोगो, क्लास, एप्लीकेंट कंट्री… आदि विवरण के साथ ट्रेडमार्क को पंजीकृत कराना चाहता है तो, यह नया एप्लीकेशन "ट्रांजैक्शन" ब्लॉकचेन पर भी दर्ज किया जा सकता है। यह "ट्रांजैक्शन" भी "नोड्स" पर प्रसारित किया जाता है जो लेनदेन को सत्यापित करने के लिए "एल्गोरिद्मस" को ट्रिगर करता है। इसमें एल्गोरिद्म और एआई उपकरणों को बिना किसी सीमा के बनाया गया है और यह किसी भी प्रकार की आवश्यकताओं को पूरा कर सकता है और पूरा करेगा। 
स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट्स ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी का प्रमुख घटक है, जो अन्य बातों के अलावा आईपी लाइसेंस, फ्रेंचाइजी, असाइन्मेंट्स, मर्जर, प्लेज (वचन) के स्वतः निष्पादन एवं अनुबंध की शर्तों को लागू करने की सुविधा हेतु कार्यक्षमता प्रदान करता है। अनुबंध की शर्तें पूर्व–नियोजित की गई हैं ताकि अनुबंध की शर्तों को तैयार करने का बोझ कम हो जाए। 
और आखिर में एवं सबसे महत्वपूर्ण बात, इन सभी लेनदेनों को पूरा करने के लिए क्रिप्टो करेंसी का प्रयोग करें। इसे आईपी के लिए विशेष क्रिप्टो करेंसी यानि "आईपीकॉइन" से या निर्धारित धनराशि वाले टोकन "टीएम टोकन" से किया जा सकता है।
आईपी फोर्थ्कमिंग 
स्पष्टीकरण के लिए बता दें कि यह खंड ट्रेडमार्क के पंजीकरण पर केंद्रित है; हालांकि, यह चर्चा आईपी के सभी रूपों पर समान रूप से लागू होती है। टीएम रिकॉर्ड रखने के लिए कुछ प्रमुख अंतरराष्ट्रीय एजेंसियां है, जैसे यूनाइटेड स्टेट्स पेटेंट एंड ट्रेडमार्क ऑफिस (यूएसपीटीओ), यूरोपीयन यूनियन इंटेलैक्चुअल प्रॉपर्टी ऑफिस (ईयूआईपीओ), जापान पेटेंट ऑफिस (जेपीओ) और सबसे उन्नत वैश्विक टीएम प्रणाली, वर्ल्ड इंटलैक्चुअल प्रॉपर्टी ऑर्गेनाइजेश़न (डब्ल्यूआईपीओ)।
सैद्धांतिक रूप से, इनमें से कोई भी एजेंसी, उदाहरण के लिए, डब्ल्यूआईपीओ, मौजूदा रिकॉर्ड्स के साथ नई टीएम ब्लॉकचेन बना सकती है और अपने ब्लॉकचेन में नए पंजीकरण को दर्ज करने की अनुमति भी दे सकती है।
ऐसी उपलब्धि पर, डब्ल्यूआईपीओ सदस्य देश ऐसा कानून पारित कर सकते हैं जो इन नए साझा डिजिटल "रजिस्टर" को पूरी दुनिया में आईपी फाइलिंग के लिए कानूनी स्टांप के तौर पर मान्यता दे और स्वीकार करे। विचार यह है कि मौजूदा सरकारी नियामक एजेंसियां अपने वर्तमान आईपी फाइलिंग सिस्टम में सुधार हेतु समाधान के रूप में डब्ल्यूआईपीओ डाटाबेस का प्रयोग करेंगी। स्थानीय सरकारें अधिकता, खर्चों और अक्षमता को कम करने के लिए अपने स्थानीय राष्ट्रीय रजिस्टरों की जगह डब्ल्यूआईपीओ ब्लॉकचेन को लाएंगी। राष्ट्रीय नियमक एजेंसियां ऐसी नीतियां और कानून बना सकती हैं जो उनके न्यायक्षेत्र में ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी को पूर्ण एकीकृत नेटवर्क बनाने के लिए प्रोत्साहित करें, सुविधा प्रदान करे और एकीकृत करे।
राष्ट्रीय नियामक एजेंसियां भी ऐसी नीतियां और कानून बना सकती हैं जो उनके न्यायक्षेत्र में ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी के पूर्ण एकीकृत नेटवर्क के लिए ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी को बढ़ावा दे, सुविधा प्रदान करे और एकीकृकरण में मदद करे। 
निष्कर्ष 
आईपी संपत्तियों के पंजीकरण और उन्हें दर्ज करने के लिए ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी का एप्लीकेशन वर्तमान प्रक्रिया में मौजूद अक्षमताओं को कम करना का प्रभावी समाधान है। इससे देशों को प्रयास, समय, संसाधनों और पैसे की बचत होगी। इससे इन कार्यों को करने के लिए स्थानीय आईपी कार्यालयों की जरूरत नहीं रह जाएगी जबकि शून्य लागत पर आपको सभी लाभ मिलते रहेंगे।
शायद एक दिन, दुनिया में "शेयर्ड डिजिटल ग्लोबल टीएम रजिस्टर" हो। पूरी दुनिया में इसे लागू किया जाए और लोग इसका प्रयोग करें जबकि जांच–पड़ताल एवं अन्य प्रक्रियाएं एआई द्वारा प्रबंधित हों, लेनदेन स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट्स के जरिए हों और आधिकारिक शुल्कों एवं अन्य शुल्कों का भुगतान क्रिप्टो करंसी द्वारा किया जाए। यह तो वक्त ही बताएगा। 

इसका प्रयोग करें, शुभकामनाएं आईपी 





सामान्य प्रशासन


key_po_box
Telephone:
Email :

हमारे मासिक बुलेटिन के लिए हिस्सेदार बनें

login