Add general_offices group to this languageAbu-Ghazaleh Intellectual Property | अबू-गज़ालेह द्वारा फिलिस्तीन में बौद्धिक संपदा क़ानूनों के अधिनियमन का आह्वान

अबू-गज़ालेह द्वारा फिलिस्तीन में बौद्धिक संपदा क़ानूनों के अधिनियमन का आह्वान

17-मई-2018

अम्मान – महामहिम डॉ० तलाल अबू-गज़ालेह ने हेब्रोन शहर में आयोजित प्रथम बौद्धिक संपदा (आई.पी.) सम्मेलन में एक अभिलिखित भाषण द्वारा सहभागिता की, जिसमें उनके द्वारा फिलिस्तीन सरकार से विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (डब्ल्यू.आई.पी.ओ.) के सहयोग से विकसित आई.पी. संबंधित क़ानूनों को शीघ्रातिशीघ्र निर्गमित करने हेतु आग्रह किया गया।

डा० अबू-गज़ालेह ने वैश्विक आई.पी. सेवाओं में अग्रणी कंपनी तलाल अबू-गज़ालेह संगइन (टीएजी-ओआरजी) तथा अबू-गज़ालेह बौद्धिक संपदा (एजीआईपी) के अध्यक्ष की क्षमता में समारोह में शिरकत की। उक्त कार्यक्रम फिलिस्तीनी राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था मंत्री सुश्री अबीर ओदेह; महान्यायवादी डॉ० अहमद अल बर्राक़; हेब्रोन के राज्यपाल श्री तैसीर अबु स्नेइनेह;  वाणिज्य एवं उद्योग मण्‍डल के अध्यक्ष श्री ख़लील रिज़क तथा फिलीस्तीन व्यापारिक मंच के अध्यक्ष श्री मोहम्मद नफ़ीज़ अल हरबावी की उपस्थिति एवं साथ ही अन्य गणमान्य व्यक्तियों की मेजबानी में आयोजित किया गया।

अपने भाषण में, डॉ० अबू-गज़ालेह ने वर्ष 1952 के क़ानूनों पर आधारित वर्तमान में लागू अप्रचलित क़ानूनों के बजाय फिलिस्तीन राज्य में नव आधुनिक आईपी क़ानून निर्गमित किए जाने की आवश्यकता को दोहराते हुए कथन किया कि टैग-ऑर्ग द्वारा विश्व बौद्धिक संपदा संगठन के साथ अच्छे संबंध बनाए रखे गए हैं।

उन्होंने इंगित किया कि भले ही नया क़ानून अभी तक निर्गमित नहीं किया गया है, फिर भी फिलीस्तीनी रजिस्ट्री 30 हज़ार से अधिक व्यापार चिह्नों (ट्रेडमार्क) और 300 एकस्वों (पेटेंट) के आवेदन पंजीकृत करने में कामयाब रही, जिसे किसी ऐसे देश के लिए अच्छी उपलब्धि माना जाता है जो आधिपत्य के अधीन है और जो अप्रचलित क़ानूनों का उपयोग करता है एवं जो नए बाध्यकारी डब्ल्यू.आई.पी.ओ. सम्मेलनों और समझौतों की अपेक्षाओं को ध्यान में नहीं रखता है।

उन्होंने यह ध्‍यान दिलाया कि उक्त क़ानून राज्य-कोष में विदेशी मुद्रा और राजस्व उत्पन्न करेगा तथा फिलिस्तीनी समाज जिस पर हम सभी को गर्व है, की एक सकारात्मक छवि उभारेगा।

अपने भाषण के समापन पर, डॉ० अबू-गज़ालेह ने फिलिस्तीन की आज़ादी के पश्चात् सम्मेलन में व्यक्तिगत रूप से भाग लेने में सक्षम होने की आरजू का इज़हार किया, क्योंकि उनकी वास्तविक उपस्थिति के अधिवास को रोका गया था, एवं कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेने के उनके अधिकार से वंचित नहीं किया जाएगा और फिलीस्तीनी नागरिक, वे जहाँ भी हैं, उनके लिए आर्थिक, मानवीय और बौद्धिक क्षेत्रों को बढ़ावा देने में सहयोग करेंगे।

मंत्री ओदेह और अन्य सभी वक्ताओं ने उनकी डॉ० अबू-गज़ालेह की सफलता तथा राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को सहारा देने में उनकी विशिष्ट भूमिका की सराहना की।

सम्मेलन में टैग-ऑर्ग का प्रतिनिधित्व परामर्श प्रबंधक श्री अब्देल क़रीम अल काब्नेह के अतिरिक्त, फिलिस्तीन में संगठन के कार्यकारी निदेशक श्री जमाल मेल्हेम, रामल्लाह में एजीआईपी के निदेशक श्री माएन नासेर, एजीआईपी रामल्लाह कार्यालय के विपणन अधिकारी श्री आमिर ज़ुबैदी द्वारा किया गया।





सामान्य प्रशासन


key_po_box
Telephone:
Email :

हमारे मासिक बुलेटिन के लिए हिस्सेदार बनें

login