विश्व बौद्धिक संपदा दिवस पर एजीआईपी को तीन पुरस्कार प्राप्त हुए
16-मई-2018
दुबई - "पावरिंग चेंज : वुमन इन इनोवेशन एंड क्रिएटिविटी" विषय के अंतर्गत मनाए गए 'विश्व बौद्धिक संपदा दिवस' को चिह्नित करते हुए अबू धाबी और दुबई अमीरात समारोहों के दौरान अबू-गज़ालेह बौद्धिक संपदा (एजीआईपी) ने संयुक्त अरब अमीरात में सर्वश्रेष्ठ आईपी कंपनी के रूप में तीन पुरस्कार जीते।
विश्व आईपी दिवस के अवसर पर आयोजित दुबई सीमा शुल्क आईपी उत्सव में, दुबई सीमा शुल्क में वर्ष-2017 के दौरान उच्चतम संख्या में ट्रेडमार्कों के अभिलेखीकरण कराने हेतु एजीआईपी ने पुरस्कार जीता।
बंदरगाह, सीमा-शुल्क एवं मुक्त क्षेत्र निगम के अध्यक्ष श्री सुल्तान अहमद सुल्तान बिन सुलायम के संरक्षणाधीन आयोजित समारोह के दौरान एजीआईपी दुबई कार्यालय के कार्यकारी निदेशक श्री अमज़द अल हुसैनी को दुबई सीमा-शुल्क निदेशक श्री अहमद महबूब मुसाबीह द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया।
विश्व आईपी दिवस उत्सव के दौरान, अबू धाबी सीमा-शुल्क प्रशासन ने वर्ष-2017 में आईपी मुद्दों में प्रभावी संचार और सहयोग के मामले में तथा अबू धाबी में उच्चतम संख्या में ट्रेडमार्क अभिलेखीकरण कराने के लिए सीमा-शुल्क के असाधारण भागीदारों में से एक के रूप में एजीआईपी को चयनित किया गया।
पुरस्कारों का वितरण अबू धाबी सीमा-शुल्क प्रशासन के महानिदेशक, महामहिम राशेद लाहेज अल मंसूरी द्वारा किया गया।
एजीआईपी को उक्त पुरस्कारों से सम्मानित करने पर श्री अल हुसैनी ने अपना आभार व्यक्त करते हुए कहा, "हम ऐसे पुरस्कार प्राप्त कर अत्यंत प्रफुल्लित और सम्मानित हुए हैं जो हमारे ग्राहकों की अपेक्षाओं को पूर्ण करने हेतु हमारी सेवाओं को निरंतर सुधारने के लिए एक विशेष आईपी कंपनी के रूप में हमें प्रेरित करता है।"
टैग-ऑर्ग में राष्ट्रीय विपणन के कार्यकारी निदेशक श्री मोटासेम अबू गज़ालेह ने कहा कि, "एजीआईपी द्वारा अर्जित किए गए इस सम्मान और मान्यता का श्रेय सर्वोत्तम सेवाओं, सटीकता और प्रभावी प्रदर्शन प्रदान करने के लिए इसकी निरंतर प्रतिबद्धता को दिया जाता है।"
उन्होंने इस सफलता का श्रेय महामहिम डॉ० तलाल अबू-गज़ालेह के द्वारा दिए जा रहे निरंतर मार्गदर्शन एवं उनकी पैनी नज़र को देते हुए कि इस तरह के पुरस्कार उनकी कंपनी द्वारा इतने वर्षों में दी जा विश्व स्तरीय सेवाओं की संपुष्टि करते हैं।
यह उल्लेखनीय है कि वर्ष-1972 में स्थापित और दुनिया भर में 100 से अधिक कार्यालयों के साथ तलाल अबू-गज़ालेह संगठन (टैग-ऑर्ग) दुनिया भर में अपनी सेवाओं और कार्यालयों का विस्तार करने के लिए अथक रूप से प्रयासरत है, जिसमें समस्त अरब देश, चीन, भारत, रूस, तुर्की, पाकिस्तान, साइप्रस, ईरान, नाइजीरिया, जापान, कनाडा और कैमरून में स्थापित उनके नवीनतम कार्यालयों द्वारा प्रदान की जा रही उच्चतम कोटि की पेशेवर सेवाएं सम्मिलित है।