Add general_offices group to this languageAbu-Ghazaleh Intellectual Property | AGIP अपने नए संपर्क कार्यालय के द्वारा जापान में ग्राहकों को सेवा देगा

AGIP अपने नए संपर्क कार्यालय के द्वारा जापान में ग्राहकों को सेवा देगा

30-मार्च-2018

ओसाका – अबू-गज़ालेह इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी (AGIP) सहर्ष ओसाका शहर के मध्य में अपने नए संपर्क कार्यालय के शुभारम्भ की घोषणा करते हैं, जो कि AGIP के पूर्वी एशिया में विस्तार की दिशा में एक अहम पड़ाव हैं। 

AGIP जापान संपर्क कार्यालय जापानी आईपी स्वामियों और लॉ फर्म्स के लिए उनके विश्व भर में आईपी पोर्टफोलिओज़ के प्रबंधन और लागू करने के लिए एक महत्वपूर्ण सम्पर्क होगा। यह जापान में AGIP की सेवाओं और गतिविधियों को बढावा देगा, जिसमें ट्रेडमार्क्स, पेटेंट्स, कॉपीराइट्स, डीज़ाईन्स और डोमेन नाम अबू-गज़ालेह इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी शामिल हैं।

एक वैश्विक आईपी फर्म के रूप में, AGIP को किसी भाषा अथवा स्थान की सीमा के बिना अपने ग्राहकों की मांग को पूरा करना होता है। अपनी जापानी वेबसाइट द्वारा अब ये अपने जापानी बोलने वाले ग्राहकों  को AGIP की विभिन्न सेवाओं, गतिविधियों, समाचारों और इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी (IP) से जुड़े विभिन्न कानूनों, नियामकों, पंजीकरण आवश्यकताओं और प्रथाओं के बारे में बताता हैं।

महामहिम डा. तलाल अबू-गज़ालेह ने कहा: “जापान संपर्क कार्यालय का खुलना, जापान जैसे एक बड़े वैश्विक खिलाड़ी के नज़दीक AGIP के विस्तार की दिशा में एक और पड़ाव है, और हमें यहाँ आकर बहुत गर्व और ख़ुशी महसूस कर रहे हैं।

यहाँ यह बताना आवश्यक है कि AGIP जापान संपर्क कार्यालय हमारी छत्र कम्पनी TAG-Org द्वारा दी जाने वाली शैक्षिक कंसलटेंसी, आर्थिक और सामरिक अध्ययन, प्रबंध सलाहकार सेवाएं, व्यवसायिक और तकनीकी प्रशिक्षण, रूपांतरण, डोमेन नाम पंजीकरण, आईसीटी सामरिक नियोजन, आईटी और इन्टरनेट कौशल प्रशिक्षण और परीक्षण आदि देने में वर्तमान कार्यालयों को समर्थन देगा। 

AGIP जापान संपर्क कार्यालय का पता इस प्रकार है:
अबू-गज़ालेह इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी 
पता: कमरा 1644, 16F हान्क्यु टर्मिनल बिल्डिंग 
1-1-4 शिबाता किता-कू, ओसाका, 530-0012, जापान 
टेलीफोन: 0081-(0)70-4342-2752
ईमेल: osaka@tagorg.com
संपर्क व्यक्ति: सुश्री अकाने कानो 





सामान्य प्रशासन


key_po_box
Telephone:
Email :

हमारे मासिक बुलेटिन के लिए हिस्सेदार बनें

login