Add general_offices group to this languageAbu-Ghazaleh Intellectual Property | AGIP ने कनाडा में अपना दूसरा संपर्क कार्यालय खोला

AGIP ने कनाडा में अपना दूसरा संपर्क कार्यालय खोला

30-मार्च-2018

ओट्टावा – अबू गज़ालेह इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी (AGIP) सहर्ष ओट्टावा में अपने नए संपर्क कार्यालय के शुभारम्भ की घोषणा करते हैं, जो कनाडा में मोंट्रियल के बाद दूसरा है। नया कार्यालय AGIP को इसके उन ग्राहकों के समीप लायेगा जो विश्व भर में अपने इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी अधिकारों को लागू करना और उनकी सुरक्षा चाहते हैं।

ओट्टावा संपर्क कार्यालय नवीकरण और उल्लंघन, विरोध और रद्द करने से संबंधित कार्यों के अलावा, ट्रेडमार्क, पेटेंट, कॉपीराइट, डिज़ाइन और डोमेन नाम पंजीकरण संबंधी सभी आईपी सेवाओं को बढ़ावा देकर कनाडा के ग्राहकों और AGIP के बीच एक पुल के रूप में काम करेगा। इसके अलावा, यह कार्यालय कनाडा के ग्राहकों की उनके आईपी पोर्टफोलियो का प्रबंधन करने में मदद करेगा, और साथ ही उनके आईपी रिकॉर्ड्स को प्रबंधित करने का सबसे अच्छा तरीका भी सुझाएगा।

इस विशिष्ट उपलब्धि के बारे में बोलते हुए महामहिम डा. तलाल अबू-गज़ालेह ने कहा: “ओट्टावा संपर्क कार्यालय का खुलना AGIP के विश्व भर में विस्तार और विकास का एक और प्रतीक है। ओट्टावा कार्यालय खोलने का उद्देश्य तेज़ वृद्धि और बढती व्यवसायिक आवश्यकताओं में तालमेल करना और उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका में AGIP के ग्राहकों की उन सेवाओं के लिए बढ़ती मांग की पूर्ति करना है जो AGIP विश्व भर में अपने ग्राहकों को प्रदान करता है।”
यहाँ यह बताना आवश्यक है कि AGIP ओट्टावा संपर्क कार्यालय हमारी छत्र कम्पनी TAG-Org द्वारा दी जाने वाली प्रबंध और वित्तीय कंसलटेंसी, शैक्षिक कंसलटेंसी आर्थिक और सामरिक अध्ययन, व्यवसायिक और तकनीकी प्रशिक्षण, प्रबंध सलाहकार सेवाएं और रूपांतरण आदि सेवाएं देने में योगदान करके वर्तमान कार्यालयों को समर्थन देगा। 

AGIP ओट्टावा संपर्क कार्यालय का पता इस प्रकार है:
तलाल अबू-गज़ालेह इंटरनेशनल इंक.
1390 क्लाइड एवेन्यू, सुइट 203 
ओट्टावा – ओंटारियो
K2G 3H9, कनाडा
टेलीफोन : +1 – 613 – 890 -6780
ईमेल: ottawa@tagorg.com
संपर्क व्यक्ति: मि.अहमद अल-ज़ूबी






सामान्य प्रशासन


key_po_box
Telephone:
Email :

हमारे मासिक बुलेटिन के लिए हिस्सेदार बनें

login