“एकस्व सहयोग संधि के राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था पर लाभ” पर आयोजित कार्यशाला में एजीआईपी, ओमान कार्यालय ने भाग लिया :
मस्कट – “एकस्व सहयोग संधि के राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था पर लाभ” पर मस्कट, ओमान में 18 से 20 मार्च 2018 के दौरान विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (डब्ल्यूआईपीओ) द्वारा आयोजित एवं समर्थित कार्यशाला में अबू-गज़ालेह बौद्धिक संपदा (एजीआईपी) के ओमान कार्यालय ने भाग लिया।
उक्त कार्यशाला में सरकारी अभिकरणों, निजी क्षेत्रकों, अनेक अन्वेषकों, शिक्षाविदों तथा अनुसंधान केंद्रों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। कार्यशाला में अनेक विषयों पर विचार-विमर्श हुआ, जिसमें सल्तनत में एकस्व प्रणाली की वर्तमान स्थिति, दाखिल करने की विभिन्न प्रणालियां और एकस्व देने के लिए शर्तें सम्मिलित थीं। साथ ही, इसमें ‘राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एकस्व सहयोग संधि (पीसीटी) के मुख्य लाभों’ एवं इसके अतिरिक्त ‘ज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं अनुभव को हस्तांतरित करने के लिए पीसीटी का एक खोज इंजन के रूप में उपयोग कैसे करें’ पर भी चर्चा हुई।
श्री नाज़ी तहा, कार्यकारी निदेशक, एजीआईपी, ओमान कार्यालय ने टिप्पणी करते हुए कहा कि : “बौद्धिक संपदा के क्षेत्र में विद्यमान मुद्दों से निपटने में सक्षम होने हेतु हमें अद्यतन होना होगा तथा एकस्व के वर्तमान मामलों के संबंध में सूचित होने से हमें हमारे ग्राहकों को अधिक कुशल सेवाएं प्रदान करने एवं उनकी अपेक्षाओं से अधिक बढ़ने में सहायता प्राप्त होगी। "