रूस द्वारा ऑनलाइन ट्रेडमार्क पंजीकरण प्रणाली का शुभारंभ
22-मार्च-2018
मॉस्को - रूस में ट्रेडमार्क पंजीकरण प्रक्रिया अब तीव्र और आसान हो गया है, जिसे रूसी एकस्व एवं ट्रेडमार्क कार्यालय द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण सेवा के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है।
यह ऑनलाइन सेवा, रूसी कंपनियों तथा स्थानीय अभिकर्ताओं को उनके नए ट्रेडमार्क के आवेदनों को फ़ाइल करने से लेकर पंजीकरण तक तथा उनकी वस्तु-स्थिति को ऑनलाइन जांचे जाने को अनुमत करती है।
रूसी एकस्व एवं ट्रेडमार्क कार्यालय ने घोषणा की है कि ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से नए ट्रेडमार्क आवेदनों को दाखिल करने पर आधिकारिक शुल्क में 30% की छूट प्रदान की जाएगी। तथापि, कागज़ी दाखिल प्रणाली की तुलना में आवेदित चिह्न की इलेक्ट्रॉनिक प्रतिलिपि हेतु आवश्यकताएं अधिक सख्त हैं।
इस संबंध में, एजीआईपी द्वारा रूस में ट्रेडमार्क पंजीकरण सेवाओं से संबंधित अपनी प्रभारों की अनुसूची संशोधित की जाएगी।
अधिक जानकारी के लिए कृपया रूस में स्थित एजीआईपी कार्यालय से निम्नलिखित पते पर संपर्क करें :
पता: निकुलिन्सकाया स्ट्रीट, बिल्डिंग 31, प्रथम तल, 119602, मॉस्को, रूसी संघ
दूरभाष: +7 (495) 437-23-27
मोबा० : +7 (917) 525-12-32
ई-मेल : russia@agip.com
संपर्क : (श्रीमती) दीना व्ही. अल-मोमनी