एजीआईपी ने वर्ष एमआईपी का 2018 का मिडिल ईस्ट आईपी फ़र्म ऑफ़ द ईयर का पुरस्कार प्राप्त किया
14-मार्च-2018
लंदन – अबु-गज़ालेह बौद्धिक संपदा (एजीआईपी) ने हाल ही में लंदन में सवॉय हॉटेल में आयोजित प्रबंध बौद्धिक संपदा (एमआईपी) समारोह में वर्ष 2018 का ‘मिडिल ईस्ट आईपी फ़र्म ऑफ़ द ईयर’ पुरस्कार प्राप्त किया।
एमआईपी के अनुसार, यह पुरस्कार पिछले वर्ष भर में बौद्धिक संपदा कार्यों, चाहे वे अभियोजन, मुक़दमेबाज़ी, लाइसेंस या अन्य कार्य हों, में प्राप्त उपलब्धियों को मान्य करते हैं। वे एमआईपी द्वारा विश्व की अग्रणी आईपी कंपनियों के पाँच माह की दीर्घावधि के वार्षिक विश्व सर्वेक्षण के चरमबिंदु को चिह्नित करते हैं।
एजीआईपी ने मिडिल ईस्ट में अपनी उत्कृष्ट आईपी कार्यों तथा आईपी संरक्षण के क्षेत्र में अपने ग्राहकों को सर्वोत्तम-गुणवत्तायुक्त सेवाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासों के लिए 9वें वर्ष हेतु यह क्षेत्रीय मान्यता अर्जित की।
एजीआईपी की ओर से इस पुरस्कार को सुश्री दिमा नाबेर, एजीआईपी अधिवक्ता एवं कार्यकारी निदेशक (अंतरराष्ट्रीय व्यवसाय विकास) तथा श्री अमरो हत्ताब, प्रबंधक, एजीआईपी कार्यालय, जॉर्डन ने पुरस्कार स्वीकार किया।
सुश्री नाबेर ने कहा कि, “मिडिल ईस्ट की अग्रणी आईपी फ़र्म के रूप में हम आईपी क्षेत्र में अपने उत्कृष्ट कार्यों हेतु इस वर्ष मान्यता प्राप्त करने पर बहुत गर्व अनुभव कर रहे हैं।”
इसी दौरान, श्री हत्ताब ने इस उपलब्धि पर टिप्पणी करते हुए कहा : “इस मान्यता ने अभिनव और गुणवत्तापूर्ण सेवाओं, दोनों के विकास के प्रति एजीआईपी की प्रतिबद्धता को और भी प्रामाणिक बनाया है।”
एमआईपी का सर्वेक्षण सबसे बड़ा और अत्यधिक गहराई से किया गया था; जिसमें अमेरिका, एशिया तथा यूरोप सहित 65 क्षेत्राधिकारों में अभियोजन और विवादग्रस्त कार्य, दोनों को दायरे में लिया गया था।
भारत, तुर्की, पाकिस्तान, ईरान, रूस, चीन, नाइजीरिया और अफ़गानिस्तान के अतिरिक्त पूरे अरब देशों में कार्यालयों तथा और विश्व भर में 180 संपर्कों और सह-संबंधी कार्यालयों के एक व्यापक नेटवर्क के साथ, एजीआईपी को उत्कृष्टता हेतु अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त है।
प्रबंध बौद्धिक संपदा (एमआईपी) की स्थापना वर्ष 1990 में हुई थी। यह अब आईपी स्वामियों के लिए अग्रणी अंतर्राष्ट्रीय पत्रिका के रूप में सुस्थापित है। एमआईपी एक वर्ष में 10 बार प्रकाशित होती है जिसमें समाचार, आंकड़े, गहन लेख और प्रभावशाली आईपी हस्तियों के साक्षात्कार भी सम्मिलित रहते हैं।
*****