ट्यूनीशिया ई-फाइलिंग सिस्टम लागू करेगा
05-नवम्बर-2017
ट्यूनिस - सामान्यकरण और औद्योगिक संपत्ति (आईएनएनओआरपीआई) के लिए ट्यूनीशियाई कार्यालय और ट्यूनीशिया में पेटेंट और ट्रेडमार्क के मुख्य एजेंटों के बीच हुई बैठक के बाद, ट्यूनीशिया में ट्रेडमार्क और पेटेंट के लिए ई-फाइलिंग सिस्टम अपनाया जाएगा।
आईएनएनओआरपीआई की महाप्रबंधक, सुश्री अमेल बेन फरहाट की अध्यक्षता में हुई इस बठक में ट्रेडमार्क और पेटेंट कार्यालय के मैनेजरों ने भाग लिया, जिसमें यह तय हुआ कि एजेंटों के कर्मचारियों को नई फाइलिंग सिस्टम पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
उम्मीद की जाती है कि नई प्रणाली 19 जनवरी 2018 में ट्रेडमार्क के साथ शुरू होकर आधिकारिक रूप से संचालन शुरू कर देगी।।
ट्यूनीशिया में इलेक्ट्रॉनिक फाइलिंग सिस्टम से ट्रेडमार्क और पेटेंट आवेदन की समय पर प्राप्ति और प्रसंस्करण सुनिश्चित होने की उम्मीद है, और इससे ट्रेडमार्क कार्यालय और एजेंट दोनों के लिए महत्वपूर्ण दक्षता लाभ प्राप्त करेंगे।